Thursday, September 19, 2024

PM Modi Pilibhit Rally: पीलीभीत में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी, शक्ति के अपमान का उठाया मुद्दा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में बीजेपी लगातार चुनावी जनसभाएं कर रही है। इस क्रम में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे(PM Modi Pilibhit Rally) हैं। 10 साल के कार्यकाल में पहली बार है पीएम मोदी पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीए मोदी ने पीलीभीत की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

पीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना तो आपको गर्व हुआ या नहीं? चन्दयान ने तिरंगा फहराया तो आपको गर्व हुआ या नहीं? जी 20 की पूरी दुनिया मे तारीफ हुई, आपको गर्व हुआ या नहीं ? कांग्रेस के समय भारत दुनिया की तरफ देखता था। कोविड में हमने सभी को दवा दी। दुनिया में कहीं युद्ध हुआ, एक-एक भारतीय को वापस लाया गया। अफगान से गुरु ग्रन्थ साहिब को लाया गया। हर तरफ भारत का डंका बज रहा है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम

पीएम मोदी ने कहा, पीएम मोदी ने पीलीभीत (PM Modi Pilibhit Rally)में कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकार दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना में हमने दवाएं भेजी और युद्ध के बीच फंसे भारतीय को निकाला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैस के लिए तरसाया जाता रहा।10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी? किसानों पर लाठीचार्ज होता था। अब किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।

शक्ति के अपमान करने का मुद्दा उठाया

इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस के शक्ति का अपमान करने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने मंदिर बनाने को रोकने के लिए अदालत में जो करना था कर लिया। मंदिर बनने से रोकने के लिए लाख कोशिश कर ली। प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया और आने वालों को पार्टी से निकाल दिया। कोई राम की पूजा करे इसलिए पार्टी से निकाल दो ये कैसी पार्टी है। ऐसा पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं। भारत को बांटने की साजिश में जुटे इंडी गठबंधन से और कोई उम्मीद नहीं कर सकते।

Latest news
Related news