Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • जानें किस राज्य में किस तरह से मनाई जाती है होली, रंगों की जगह इन चीजों का करते हैं इस्तेमाल

जानें किस राज्य में किस तरह से मनाई जाती है होली, रंगों की जगह इन चीजों का करते हैं इस्तेमाल

लखनऊ। भारत में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन इसे अलग-अलग जगह कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते है […]

Advertisement
Different types of Holi
  • March 10, 2025 10:11 am IST, Updated 13 hours ago

लखनऊ। भारत में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन इसे अलग-अलग जगह कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते है किस राज्य में इसे किन नाम से जाना जाता है।

यूपी की मशहूर लट्ठमार होली

भारत में सबसे ज्यादा मशहूर है, ब्रज की होली । ब्रज की होली को लट्ठमार होली के नाम से जाना जाता है। यूपी की ब्रज होली देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। इस दिन नंद गांव के लोग होली खेलने के लिए राधा रानी की नगरी बरसाने में आते हैं। यह होली खास तौर पर मथुरा ,वृंदावन और बरसाने में खेली जाती है। यहां पर महिलाएं लाठी से पुरुष की पिटाई करती हैं। वहीं पुरुष कोशिश करते हैं कि वह महिलाओं की पिटाई से खुद को बचाएं। इतना ही नहीं मथुरा में रंगों के अलावा फूलों की होली भी खेली जाती हैं।

राजस्थान की शाही होली

राजस्थान के उदयपुर में होली को कुछ अलग ही तरीके से खेला जाता है। उदयपुर में रजवाड़ और शाही होली खेली जाती है। इस दिन शाही जूलुस निकाला जाता है। इस जूलुस में हाथी ,घोड़े और शाही बैंड शामिल होते हैं। इस शाही होली को देखने के लिए विदेश से लोग राजस्थान आते हैं। इस दिन मंदिर महल में सांस्कृतिक नृत्यों का आयोजन किया जाता है। राजस्थान में होली के दिन केवल रंगों से ही होली नहीं खेली जाती है। बल्कि होली के दिन रजवाड़ों का शाही जूलुस भी निकलता है।

एमपी की धुलेंडी होली

मध्य प्रदेश में होली को भगोरिया कहा जाता है। कई राज्यों में होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। एमपी में होलिका दहन के अगले दिन धुलेंडी मनाई जाती है । होली के पांचवें दिन धूम-धाम से रंगपंचमी मनाई जाती है। होली के मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। शोभा यात्रा में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं। साथ ही रंगों को आसमान में उड़ाते हैं।

उत्तराखंड की कुमाऊं होली

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में कुमाऊं होली खेली जाती है। उत्तराखंड में बड़ी धूमधाम से कुमाऊं होली मनाई जाती है। कुमाऊं होली उत्तराखंड के लोगों के लिए किसी सांस्कृति और ऐतिहासिक उत्सव का दिन होता है। उत्तराखंड में दो महीने तक होली का खुमार रहता है। होली के दिन लोग अपने पांरपरिक गीत गाते हैं। उत्तराखंड में होने वाली होली को खड़ी बोली और महिला होली के नाम से भी जाना जाता है ।

काशी की मसान होली

काशी में मसान की होली खेली जाती है। इसका मतलब है शमशान की होली। जिसे भूभूतों की होली भी कहते हैं । इस होली को भगवान शिव के भक्त मनाते हैं। मसान की होली में शमशान की राख का इस्तेमाल किया जाता है। वाराणसी में मसान की होली 11 मार्च 2025 को खेली जाएगी। यह परंपरा महादेव द्वारा मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में चिता की भस्म से होली खेलने की है।


Advertisement