Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी में जगह-जगह पर हवन पूजन, स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी में जगह-जगह पर हवन पूजन, स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

लखनऊ। महज कुछ ही घंटों में वह समय आने वाला है, जिसका इंतजार 140 करोड़ भारतीय बेसब्री से कर रहे हैं। आज शाम को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। इसे लेकर देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी में जगह-जगह पर हवन किया जा रहा है। […]

Advertisement
  • August 23, 2023 5:37 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। महज कुछ ही घंटों में वह समय आने वाला है, जिसका इंतजार 140 करोड़ भारतीय बेसब्री से कर रहे हैं। आज शाम को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। इसे लेकर देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी में जगह-जगह पर हवन किया जा रहा है। राज्य के स्कूलों,कॉलेजों एवं सोसाइटीयों में हवन पूजन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में आज शाम को लाइव प्रसारण भी होगा।

लखनऊ में अदा की गयी नमाज

वहीं राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर नमाज अदा की। उन्होंने नमाज अदा करते हुए दुआ की कि 23 अगस्त को चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो। बुधवार को वाराणसी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं रुद्राभिषेक किया जा रहा।

दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

बता दें कि भारत का एक बड़ा सपना आज साकार होने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गयी।


Advertisement