Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देना होगा 4 प्रतिशत तक टोल टैक्स

Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, देना होगा 4 प्रतिशत तक टोल टैक्स

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस वे के टोल टैक्स का बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब ये यमुना एक्सप्रेसवे पर लोगों को यात्रा करने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। यमुना एक्सप्रेस वे का सफर अब महंगा हो गया है। यमुना प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर से 4 फीसदी तक टोल दर में वृद्धि करने […]

Advertisement
Yamuna Expressway
  • September 27, 2024 3:14 am Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस वे के टोल टैक्स का बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब ये यमुना एक्सप्रेसवे पर लोगों को यात्रा करने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। यमुना एक्सप्रेस वे का सफर अब महंगा हो गया है। यमुना प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर से 4 फीसदी तक टोल दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

बोर्ड मीटिंग मे मिली स्वीकृति

वहीं यमुना प्राधिकरण द्वारा टोल बढ़ाने के लिए बोर्ड मीटिंग में स्वीकृति दी गई है। इस एक्सप्रेसवे पर टोल की दरों में साल 2021-22 के बाद लगातार वृद्धि की जा रही है। इससे पहले मार्च 2022 में दिल्ली आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में 12 फीसदी की वृद्धि की गई थी। नई दरें लागू होने के बाद यानी 1 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार का टोल टैक्स 270 की बजाय अब 295 रुपए वसूला जाएगा। वहीं बसों का टोल 895 रुपए से बढ़ाकर 935 और भारी वाहनों के लिए 1760 से 1835 रुपए लिया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस का निर्माण

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली आगरा को आपस में जोड़ता है। 165 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरता है। इसका निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया। इसका ठेका जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को सौंपा गया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-आगरा तक की यात्रा में काफी समय की बचत हुई है। पहले दिल्ली से आगरा जाने में करीबन 4 घंटे का समय लगता है।


Advertisement