Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Dimple Yadav : डिंपल यादव ने मोदी सरकार को घेरा, परिवारवाद को लेकर भी दिया जवाब

Dimple Yadav : डिंपल यादव ने मोदी सरकार को घेरा, परिवारवाद को लेकर भी दिया जवाब

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने चुनावी अभियान के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। इसी बीच डिंपल यादव मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ […]

Advertisement
Dimple Yadav
  • April 11, 2024 2:27 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने चुनावी अभियान के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। इसी बीच डिंपल यादव मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ से लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोप पर कहा कि भाजपा को केवल क्षेत्रीय पार्टियों में परिवारवाद नजर आ रहा है। भाजपा को अपना परिवारवाद नजर नहीं आता है, तब उनकी आंखों पर पट्टी लग जाती है। डिंपल यादव ने कहा मेरा मानना है कि अगर क्षेत्र के लोग उनको सुनते हैं और वोट देकर सांसद बनाते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

सपा प्रत्याशी बदलने पर डिंपल यादव का जवाब

समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि मैं समझती हूं किसी रणनीति के तहत ही सीट चेंज की जा रही है। हमारा मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें गठबंधन और समाजवादी पार्टी जीते।

महिलाओं को साथ अपराधों में बढ़ोतरी- डिंपल

इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से महिलाओं को लेकर दिए गए गलत बयान पर डिंपल यादव ने कहा, पूरे देश में जो अपराध की घटनाएं हुई है, चाहे वह उन्नाव का मामला हो या हाथरस का, यहां तक की एनसीआरबी के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

मीसा भारती का विवादित बयान

वहीं राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती के द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर डिंपल यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं अगर हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।

भाजपा ने जयवीर सिंह को हारने के लिए भेजा

इसके अलावा मैनपुरी से जयवीर सिंह को बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर डिंपल यादव ने कहा, भाजपा ने उन्हें यहां हारने के लिए भेजा है। मैं समझती हूं कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के सहयोग-समर्थन से बड़ी जीत हासिल करेगी।


Advertisement