Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मार्च के महीने में भी सर्दी का प्रकोप, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी

मार्च के महीने में भी सर्दी का प्रकोप, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी

लखनऊ। उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में तापमान […]

Advertisement
Cold wave continues
  • March 7, 2025 4:36 am IST, Updated 4 days ago

लखनऊ। उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में तापमान माइनस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन इलाकों में तेज ठंड बनी हुई है।

ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। वहीं असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिया हो चुका है। 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

तापमान में वृद्धि होने का अनुमान

आईएमडी ने दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार (7 मार्च) तक हवा की गति थोड़ी कम होकर 15-17 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने होगी। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं की वजह से लोगों ने हल्की ठंड महसूस की।

राजस्थान के तापमान में कमी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं ठंडी हवाओं के बहाव में कमी आएगी। इस दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर दिख सकता है। दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। राजस्थान में अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है।

तमिलनाडु में गर्मी का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। मार्च की शुरुआत में हुई बर्फबारी से ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खासकर मनाली में इस साल भारी मात्रा में बर्फ गिरी, जिससे पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। साथ ही हिमाचल में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तर भारत में जहां ठंड का असर देखा जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

Tags

cold wave

Advertisement