Friday, September 20, 2024

Chandrayaan 3 Landing Time: 1001 दीपों से लिखा गया चंद्रयान-3, सफलता के लिए विशेष गंगा आरती

लखनऊ। यूपी के वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ जारी है। चंद्रयान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया और अर्चकों द्वारा विशेष गंगा आरती की गयी। काशी में हवन-पूजन की गयी। नमामि गंगे संस्था की तरफ से सिंधिया घाट पर मां गंगा की आरती की गयी।

पूजा-पाठ में जुटे भारतीय

बता दें की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी में जगह-जगह पर हवन किया जा रहा है। राज्य के स्कूलों,कॉलेजों एवं सोसाइटीयों में हवन पूजन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में आज शाम को लाइव प्रसारण भी होगा। राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर नमाज अदा की। उन्होंने नमाज अदा करते हुए दुआ की कि 23 अगस्त को चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो। बुधवार को वाराणसी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं रुद्राभिषेक किया जा रहा।

दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

बता दें कि भारत का एक बड़ा सपना आज साकार होने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गयी।

Latest news
Related news