लखनऊ। अयोध्या नगर निगम ने राम नगरी अयोध्या के लिए एक अहम प्रस्ताव पारित किया है। नगर निगम ने अयोध्या और फैजाबाद शहरों को जोड़ने वाले राम पथ मार्ग के 14 किलोमीटर के हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रतिबंध पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अंतर्वस्त्र […]
लखनऊ। अयोध्या नगर निगम ने राम नगरी अयोध्या के लिए एक अहम प्रस्ताव पारित किया है। नगर निगम ने अयोध्या और फैजाबाद शहरों को जोड़ने वाले राम पथ मार्ग के 14 किलोमीटर के हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रतिबंध पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अंतर्वस्त्र के विज्ञापन पर भी लागू किया गया है।
राम मंदिर राम पथ पर स्थित है। अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री लंबे समय से प्रतिबंधित है। नए पारित प्रस्ताव का उद्देश्य फैजाबाद शहर के क्षेत्रों को शामिल करते हुए पूरे राम पथ पर प्रतिबंध लगाना है। अयोध्या के मेयर गिरीश त्रिपाठी ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की। महापौर ने कहा कि अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में महापौर, उप महापौर और 12 पार्षद शामिल रहे। समिति ने शहर की सच्ची धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रस्ताव को लागू किया है।
कार्यकारी समिति में एक मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी शामिल हैं, जो भाजपा से हैं। अयोध्या में सरयू तट से शुरू होने वाला राम पथ 5 किलोमीटर लंबा है। इसका एक हिस्सा फैजाबाद शहर में भी आता है। वर्तमान में फैजाबाद में मांस और शराब बेचने वाली कई दुकानें हैं। इस प्रतिबंध को क्रियान्वित करने का विवरण और समय-सीमा जल्द ही नगर निगम द्वारा घोषित की जाएगी।