Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अखिलेश यादव बोले- जनता के अधिकार की बात करने वालों की दुश्मन है BJP, ये खरबपतियों की कठपुतली

अखिलेश यादव बोले- जनता के अधिकार की बात करने वालों की दुश्मन है BJP, ये खरबपतियों की कठपुतली

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर कहा कि बीएययू को बचाने के लिए BJP के ख़िलाफ़ ‘आमरण […]

Advertisement
  • May 22, 2024 8:48 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर कहा कि बीएययू को बचाने के लिए BJP के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडी अलांयस’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।

अखिलेश यादव बोले-

बीजेपी हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं। जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी। उन्होंने अपने बयान में एक हैश टैग एक थी भाजपा भी जोड़ा।


Advertisement