Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Adipurush Controversy: लखनऊ में ‘आदिपुरुष’ को लेकर विरोध प्रदर्शन , बढ़ाई गई सिनेमाघरों की सुरक्षा

Adipurush Controversy: लखनऊ में ‘आदिपुरुष’ को लेकर विरोध प्रदर्शन , बढ़ाई गई सिनेमाघरों की सुरक्षा

लखनऊ। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म अभिनेता प्रभास और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के विवादित डायलॉग को लेकर लोग काफी नाराज है। हिंदू सेना की तरफ से फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में […]

Advertisement
  • June 19, 2023 12:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म अभिनेता प्रभास और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के विवादित डायलॉग को लेकर लोग काफी नाराज है। हिंदू सेना की तरफ से फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। राजनीतिक पार्टियां भी फिल्म की कड़ी आलोचना कर रही है। वहीं बढ़ते विवाद को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सिनेमाघरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

बढ़ाई गई सिनेमाघरों की सुरक्षा

बता दें कि राजधानी लखनऊ में आदिपुरुष मूवी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। लखनऊ में आदिपुरुष को लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ है। फिल्म के ऊपर धार्मिक छेड़छाड़ का आरोप लगा है। हजरतगंज में नावेल्टी हॉल में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

पठान को छोड़ा पीछे

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग एवं जिस तरह से राम और सीता, हनुमान जी एवं अन्य पात्रों की वेशभूषा है। उसपर सवाल उठाये जा रहे हैं। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि हिंदुत्व के प्रति आस्था और श्रद्धा पर जानबूझकर चोट की जा रही है। वहीं अब तक फिल्म ने 219 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान से तुलना की जाये तो उसने शुरुआती तीन दिनों में 166.75 करोड़ की कमाई की थी जबकि आदिपुरुष ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


Advertisement