Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिलाओं ने किया हमला, 15 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिलाओं ने किया हमला, 15 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। देवरिया में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 कर्मचारी घायल हो गए है। इसके बाद अतिक्रमण के विरोध में महिलाओं ने अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी। यह घटना सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 हरैया लाला की है। जमीन पर किया […]

Advertisement
Women attacked
  • January 18, 2025 6:29 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

लखनऊ। देवरिया में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 कर्मचारी घायल हो गए है। इसके बाद अतिक्रमण के विरोध में महिलाओं ने अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी। यह घटना सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 हरैया लाला की है।

जमीन पर किया अवैध कब्जा

सलेमपुर पंचायत में हरैया लाल गांव में मस्जिद के पास मैनेजर यादव की जमीन को कुछ लोगों ने अवैध रुप से कब्जा कर ली थी। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पहले ही सीमांकन कर दिया गया था, लेकिन कब्जाधारी निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे। भूमि स्वामी की शिकायत पर डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश से तहसीलदार अलका सिंह सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

डंडो से राजस्व टीम पर किया हमला

महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने के बाद उन्होंने डंडों में आग लगाकर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन पर पत्थराबी भी की और अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी। हमले में लेखपाल संदीप कुमार, रजनीश मिश्र, लक्कमुदीन समेत 6 राजस्व कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। सीओ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में सलेमपुर, खुखुंदू, और लार पुलिस की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।

समय रहते पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू

भूखंड को कब्जा से मुक्त करा लिया गया। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि कार्रवाई में अवरोध उत्पन्न करने के लिए महिलाएं डंडे में आग लगाकर सुरक्षा बल की ओर दौड़ी, जिन्हें महिला पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि लेखपाल अजय चौधरी की तहरीर पर 15 उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।


Advertisement