Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • बांदा में महिला सिविल जज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा में महिला सिविल जज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ। यूपी के बांदा में महिला सिविल जज को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ पंजीकृत डॉक द्वारा महिला जज को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है। मालूम हो कि करीब 4 महीने पहले भी जब महिला सिविल जज बाराबंकी में तैनात थी, उस दौरान उसने एक […]

Advertisement
  • April 1, 2024 6:19 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के बांदा में महिला सिविल जज को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ पंजीकृत डॉक द्वारा महिला जज को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है। मालूम हो कि करीब 4 महीने पहले भी जब महिला सिविल जज बाराबंकी में तैनात थी, उस दौरान उसने एक न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यौन उत्पीड़न के आरोप की हाई कोर्ट में जांच चल रही है। इस बीच महिला जज ने 3 लोगों पर उसे जान से मारने की साजिश रचने आरोप का लगाया है। फिलहाल पुलिस ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की शुरू कर दी है।


Advertisement