Friday, September 20, 2024

Varanasi News: बरात का इंतजार करती रही BRIDE , दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने धर दबोचा

लखनऊ। लगन का सीजन चालू है। घरों में शहनाईया बज रही है वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के हाथों में मेहदीं लग रही है दरअसल वाराणसी के काजीसराय क्षेत्र की एक युवती रविवार रात बरात का इंतजार करती रही। उधर, दूल्हे को सारनाथ थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दूसरी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन और परिजनों को जब दूल्हे की करतूत की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। साथ ही शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं।

दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरहुआ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, काजीसराय की युवती की शादी रविवार को रुस्तमपुर निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मी गोविंद कुमार पटेल के साथ होनी थी। दुल्हन के परिजन बरात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आधी रात तक कोई नहीं आया। फोन करने पर पता चला कि दूल्हे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी के लिए रात में ही दुल्हन के परिजन सारनाथ थाने गए। दूल्हे की करतूत पता चलने पर दुल्हन के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।

दूल्हे का किसी और से था प्रेम-प्रसंग

वहीं, सारनाथ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रुस्तमपुर (पंचक्रोशी) निवासी गोविंद और सारनाथ क्षेत्र की एक युवती पिछले 4 वर्ष से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। युवती को धोखा देकर गोविंद कहीं और विवाह कर रहा था। जानकारी पाकर युवती ने गोविंद पटेल के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी।

Latest news
Related news