Thursday, September 19, 2024

यूपी: साबरमती जेल में अतीक से मिलता था उस्मान, उसके एक इशारे पर जान देने को था तैयार

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। इस हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिन रात ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया आरोपी विजय चौधरी उर्फ़ उस्मान माफिया अतीक अहमद से काफी दिनों तक संपर्क में रहा। यहां तक की वो अतीक से मिलने साबरमती जेल भी जाता रहता था।

अतीक से प्रभावित था उस्मान

बताया जा रहा है कि उस्मान पूरी तरह से अतीक के प्रभाव में आ चुका था। वह अतीक की हर बात मानता था। उसके एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहता था। उस्मान न सिर्फ अपने आका अतीक से मिलने साबरमती जेल जाता था बल्कि उससे बाहर भी वह फ़ोन के माध्यम से बात करता था। अतीक की गुर्गों की मदद से उस्मान अपराध की दुनिया का शातिर शूटर बन गया था। उस्मान को अलग अलग बन्दूक चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।

दो आरोपियों को मार चुकी है पुलिस

बता दें कि 6 मार्च की सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम और उस्मान चौधरी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह मारा गया। इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हो गया था। इससे पहले इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी अरबाज को 27 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाना प्रभारी जख्मी हो गए थे।

Latest news
Related news