Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • यूपी: माफिया बेगम की तलाशी तेज, पुलिस को चकमा दे रही शाइस्ता परवीन

यूपी: माफिया बेगम की तलाशी तेज, पुलिस को चकमा दे रही शाइस्ता परवीन

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता इस वक़्त प्रयागराज में ही है और वह रह-रहकर अपने ठिकाने बदल रही है। वहीं उसके साथ 6-7 के करीब महिलाएं भी हैं। ये सभी महिलाएं हमेशा बुर्के में रहती हैं। इस वजह से शाइस्ता आसानी […]

Advertisement
  • April 19, 2023 12:08 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता इस वक़्त प्रयागराज में ही है और वह रह-रहकर अपने ठिकाने बदल रही है। वहीं उसके साथ 6-7 के करीब महिलाएं भी हैं। ये सभी महिलाएं हमेशा बुर्के में रहती हैं। इस वजह से शाइस्ता आसानी से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो पा रही है।

ताबड़तोड़ छापेमारी

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। बेटे असद और पति अतीक की मौत के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। वहीं शाइस्ता की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस लगातार प्रयासरत है। अब यूपी पुलिस ने अतीक की पत्नी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी करनी शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए कौशांबी से पश्चिम बंगाल तक तलाश जारी है। यूपी पुलिस शाइस्ता को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

जनाज़े में भी नहीं आई माफिया बेगम

बता दें कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब तक फरार है। शाइस्ता के ऊपर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित है। अपने बेटे और पति की मौत पर भी शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल होने नहीं आई। पुलिस इस फ़िराक़ में थी कि बेटे और पति की मौत पर शाइस्ता उन्हें आखिरी बार देखने आयेंगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन वो आई ही नहीं।


Advertisement