लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकती है। प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कोर्ट के बाहर सादे कपड़े में महिला सिपाही तैनात भी की गई है। रह-रहकर बदल रही ठिकाना माफिया अतीक […]
लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकती है। प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कोर्ट के बाहर सादे कपड़े में महिला सिपाही तैनात भी की गई है।
माफिया अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता इस वक़्त प्रयागराज में ही है और वह रह-रहकर अपने ठिकाने बदल रही है। वहीं उसके साथ 6-7 के करीब महिलाएं भी हैं। ये सभी महिलाएं हमेशा बुर्के में रहती हैं। इस वजह से शाइस्ता आसानी से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो पा रही है।
शाइस्ता परवीन के ऊपर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित है। अपने बेटे और पति की मौत पर भी शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल होने नहीं आई। पुलिस इस फ़िराक़ में थी कि बेटे और पति की मौत पर शाइस्ता उन्हें आखिरी बार देखने आयेंगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन वो आई ही नहीं।