Friday, September 20, 2024

UP Nikay Chunav: कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल, बोले- वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं, खत्म हो जायेगी पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदलना लगा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को सपा के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा कई कांग्रेसी नेताओं ने भी कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी की सदस्यता ले ली हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

खत्म हो जायेगी कांग्रेस?

मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बयान दिया है कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है। सपा,कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में आना चाह रहे हैं। भाजपा की नीतियों से राजनीतिक पार्टियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं पार्टी में शामिल होते ही दिलप्रीत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। पार्टी में भारी फूट मची हुई है। जल्द ही और भी कांग्रेसी नेता BJP में शामिल होंगे।

यूपी निकाय चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में निकाय चुनाव कराये जाएंगे। प्रत्येक चरण में 9-9 मंडलों के जिलों को सम्मिलित किया गया है। 13 मई को मतगणना की जायेगी। आपको बता दें कि साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार 96 लाख ज्यादा मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार 14,684 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Latest news
Related news