Saturday, September 21, 2024

यूपी: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां की CM से अपील,कहा- योगी जी मेरी बेटी को न्‍याय दें, समर सिंह को फांसी हो’

लखनऊ। मृतक भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम योगी से आंचल फैला कर अपनी बेटी के लिए न्याय मांग रही हूं। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसको मारा गया है। आकांक्षा की मां ने सीएम योगी से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

फांसी की मांग

आकांक्षा की मां ने कहा कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को फांसी मिलनी चाहिए। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। समर और संजय ने मिलकर उसे मार दिया है। वो पहले भी कहती थी कि समर उसको बहुत टॉर्चर करता था। उसे अपने अलावा किसी और के साथ काम नहीं करने देता था।

समर ने मार कर लटकाया

बता दें कि आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। अभिनेत्री की मां ने कहा कि समर सिंह उसकी बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। उसी ने उनकी बेटी को मार कर लटका दिया है।

कई फिल्मों में कर चुकी थी काम

आकांक्षा दुबे भोजपुरी जगत की एक उभरती हुई कलाकार थीं। आकांक्षा को सोशल मीडिया से पहचान मिली थी। आकांक्षा भोजपुरी गानों के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करती थीं। आकांक्षा ‘वीरों के वीर’ और कसम पैदा करने वाले की 2 में भी काम कर चुकी थीं। आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं।

Latest news
Related news