Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • यूपी: उस्मान के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने उठाए सवाल, कहा- अतीक को नहीं जानती, हिंदू हैं हम…..

यूपी: उस्मान के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने उठाए सवाल, कहा- अतीक को नहीं जानती, हिंदू हैं हम…..

लखनऊ। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आज सुबह पुलिस ने आरोपी उस्मान को मार गिराया है। बता दें कि उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला आरोपी उस्मान उर्फ़ विजय चौधरी ही था। इस हत्याकांड में सबसे पहले फायरिंग आरोपी विजय चौधरी ने ही की थी। उसके बारे ने बताया […]

Advertisement
  • March 6, 2023 8:53 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आज सुबह पुलिस ने आरोपी उस्मान को मार गिराया है। बता दें कि उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला आरोपी उस्मान उर्फ़ विजय चौधरी ही था। इस हत्याकांड में सबसे पहले फायरिंग आरोपी विजय चौधरी ने ही की थी। उसके बारे ने बताया जाता है कि उसने अतीक अहमद के कहने पर अपना धर्म परिवर्तन किया था। लेकिन अब इस मामले में विजय उर्फ़ उस्मान की पत्नी ने सवाल उठाया है। उसका कहना है कि वो किसी अतीक अहमद को नहीं जानती है और उसके पति का नाम उस्मान नहीं बल्कि विजय चौधरी है।

पत्नी ने कहा- मुझे भी मार दे पुलिस

इस घटना क बाद से विजय के घर पर मातम पसरा हुआ है। विजय का परिवार एनकाउंटर पर सवाल उठा रहा है। विजय की पत्नी रोती बिलखती कह रही है कि वो लोग हिंदू हैं, जबरदस्ती उन लोगों को उस्मान बताया जा रहा है। उसकी पत्नी का कहना है कि जब उसके पति को मार दिया गया तो अब उसे भी मार दिया जाए, क्योंकि अब उसके पीछे कोई नहीं है। विजय की पत्नी कह रही है कि वो अब किसके सहारे जिंदा रहेगी। वो किसी अतीक को नहीं जानती और उसका पति विजय सिर्फ गाड़ी चलाया करता था।

अतीक के गैंग का शार्प शूटर था उस्मान

वहीं यूपी पुलिस दावा कर रही है कि विजय चौधरी ने ही उमेश पाल और सरकारी गनर पर पहली गोली चलाई थी। जिसके बाद अन्य शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। पुलिस के अनुसार अतीक के बेटों ने विजय का नाम उस्मान रखा था। वह माफिया अतीक अहमद के गैंग का शार्प शूटर था।


Advertisement