Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • यूपी: 2019 से ही उमेश की हत्या का प्लान बना रहा था अतीक, FIR कॉपी में खुलासा

यूपी: 2019 से ही उमेश की हत्या का प्लान बना रहा था अतीक, FIR कॉपी में खुलासा

लखनऊ। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकरी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद वर्ष 2019 से ही उमेश पाल की हत्या का प्लानिंग बना रहा था। पुलिस को जो नई जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक उमेश पाल को मारने के लिए अतीक अहमद 2019 से ही योजना […]

Advertisement
  • March 16, 2023 11:56 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकरी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद वर्ष 2019 से ही उमेश पाल की हत्या का प्लानिंग बना रहा था। पुलिस को जो नई जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक उमेश पाल को मारने के लिए अतीक अहमद 2019 से ही योजना बना रहा था। उस वक़्त अतीक देवरिया जेल में बंद था।

जैद खालिद ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

दरअसल पुलिस ने इस जानकारी का खुलासा 2019 की FIR कॉपी सामने आने पर किया है। यह एफआईआर जैद खालिद ने अपने अपहरण के मामले में दर्ज कराई थी। जिसमें उमेश पाल की हत्या का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा हुआ है कि अतीक 8 जनवरी 2019 को उमेश पाल की हत्या कराना चाहता था।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि 24 फरवरी को धूमनगंज के सुलेम सराय में अतीक अहमद के गुर्गों ने बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यूपी के प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के 20 दिन हो गए है। लेकिन अब तक पुलिस हत्यारे को नहीं ढूंढ पाई है। हालांकि पुलिस ने एनकाउंटर में अतीक के दो शूटर को मार गिराया है, इसके अलावा बुलडोजर द्वारा अतीक के करीबियों की संपत्ति को भी ध्वस्त किया गया है। इस मामले में अतीक का बेटा असद और उसके अन्य साथी फरार है। जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी घटना के बाद से गायब है।


Advertisement