Thursday, September 19, 2024

यूपी: असद के संपर्क में था अतीक-अशरफ को मारने वाला अरुण मौर्य, सनसनीखेज खुलासा

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद को उसके ही गढ़ में मार गिराने वाले हमलावरों के बारे में रोज नई-नई खबर सामने आ रही है। अब शूटर अरुण मौर्य और अतीक के बेटे असद के बीच का कनेक्शन सामने आया है। माफिया अतीक अहमद को मौत की नींद सुलाने वाले शूटरों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

जानिए क्या था शेर-ए-अतीक

बताया जा रहा है कि कातिलों में शामिल अरुण मौर्य शेर-ए-अतीक नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। यह ग्रुप खुद माफिया के बेटे असद ने बनाया था। इस व्हाट्सएप ग्रुप में प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, कानपुर , सुल्तानपुर, फतेहपुर समेत यूपी के 20 जिलों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के लोग भी जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में माफिया अतीक अहमद को मारने वाला आरोपी अरुण मौर्य भी जुड़ा हुआ था। लेकिन बाद में वह ग्रुप से अलग भी हो गया था। अब पुलिस इसी खोजबीन में लगी हुई है कि अरुण ने ग्रुप क्यों छोड़ा था।

माफिया का गुणगान

शेर-ए-अतीक ग्रुप में माफिया अतीक अहमद का गुणगान किया जाता था। इस ग्रुप में जो फोटोज और वीडिओज़ शेयर किए जाते थे , उसमें अतीक के बादशाहत की दास्तान बताई जाती थी। अरुण इस ग्रुप से जुड़ा हालांकि बाद में इसे छोड़कर वह गैंग 90 नाम के दूसरे वॉट्सएप ग्रुप में एड हो गया।

Latest news
Related news