Saturday, September 21, 2024

यूपी: आकांक्षा दुबे की मां ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। आकांक्षा दुबे की मां ने उनके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन ने गायक समर सिंह, उसके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाया है। साथ ही मामले में परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग की है। आकांक्षा दुबे की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 साल से गायक समर सिंह के साथ आकांक्षा काम करती थी। वो उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। अभिनेत्री की मां ने कहा कि समर सिंह उसकी बेटी को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था। उसी ने उनकी बेटी को मार कर लटका दिया है। वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।

कई फिल्मों में कर चुकी थी काम

बता दें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी जगत की एक उभरती हुई कलाकार थीं। आकांक्षा को सोशल मीडिया से पहचान मिली थी। आकांक्षा भोजपुरी गानों के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करती थीं। आकांक्षा ‘वीरों के वीर’ और कसम पैदा करने वाले की 2 में भी काम कर चुकी थीं। आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं।

वाराणसी में थी आकांक्षा

आकांक्षा पिछले एक महीने से वाराणसी में रहकर फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शनिवार रात वो अपने किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। सुबह जब मेकअप आर्टिस्ट ने उनका दरवाजा खटखटाया तो बहुत देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद अभिनेत्री की मौत का खुलासा हुआ। मालूम हो कि आकांक्षा वाराणसी से सटे भदोही जिले के चौरी थाना में आने वाले परसीपुर की रहने वाली थी।

Latest news
Related news