Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता परवीन के बाद गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित

उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता परवीन के बाद गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित

लखनऊ। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद यूपी पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित कर दिया है। धूमनगंज थाना पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया है। गुड्डू मुस्लिम के घर पर 82 की नोटिस चस्पा की गयी है। बता दें कि शिवकुटी […]

Advertisement
  • August 8, 2023 1:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद यूपी पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित कर दिया है। धूमनगंज थाना पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया है। गुड्डू मुस्लिम के घर पर 82 की नोटिस चस्पा की गयी है। बता दें कि शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाला सरैया में बमबाज गुड्डू मुस्लिम का पुश्तैनी मकान है। उसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने उसके पुश्तैनी मकान पर नोटिस चस्पा करने के बाद डुगडुगी बजाकर मुनादी की।

अब तक पुलिस को चकमा दे रही शाइस्ता

मालूम हो कि इससे पहले माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया। मालूम हो कि उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या मामले में शाइस्ता परवीन नामजद आरोपी है। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया की पत्नी लगातार पुलिस को चकमा दे रही है। पति और बेटे की मौत के बाद भी वह छुपी रही, सामने नहीं आयी।


Advertisement