लखनऊ। यूपी में केवल दबंगों के ही नहीं बल्कि चोर, लुटेरों के हौसले भी बुलंद हैं। यूपी में दिन दहाड़े चोर चोरियां की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में सामने आई है। जहां पर एक इंस्पेक्टर की बेटी से दिन दहाड़े बटुआ छीन लिया […]
लखनऊ। यूपी में केवल दबंगों के ही नहीं बल्कि चोर, लुटेरों के हौसले भी बुलंद हैं। यूपी में दिन दहाड़े चोर चोरियां की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में सामने आई है। जहां पर एक इंस्पेक्टर की बेटी से दिन दहाड़े बटुआ छीन लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की महिला सड़क से जा रही होती है। दो बदमाश बाइक पर सवार होकर उसके पास आते हैं और महिला के हाथों से पर्स छीनकर फरार हो जाते है। महिला अपने पर्स नहीं छोड़ती, जिसके कारण महिला भी कई मीटर दूरी तक घसीटती चली जाती है। जानकारी के मुताबिक जानकीपुरम गार्डन की निवासी रीना चौहान के पिता ओपी चौहान बलरामपुर में इंस्पेक्टर के पद कार्यरत हैं। महिला का पति वाराणसी में एक इंस्टिट्यूट चलाता है।
रीना की बेटी और बेटा अलीगंज के एक प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी है। रीना ने इस मामले में बताया कि शुक्रवार को बच्चों के स्कूल में प्रोग्राम था। दोपहर में वो पैदल स्कूल से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो चोर उसके पास आएं और उसका पर्स छीनकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इस मामले की जानकारी दी। बताया दें की बाइक सवार बदमाश बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी टेढ़ी पुलिया से सीतापुर रोड की तरफ जाते हुए नजर आ रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।