Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • मेरठ में आंधी ने ढाया कहर, छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मेरठ में आंधी ने ढाया कहर, छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लखनऊ। यूपी के मेरठ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। मेरठ में तेज आंधी ने एक पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। प्रदेश में आई तेज आंधी के कारण एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना लगते ही बचाव दल मौके […]

Advertisement
Roof collapses in UP
  • April 19, 2025 10:36 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

लखनऊ। यूपी के मेरठ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। मेरठ में तेज आंधी ने एक पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। प्रदेश में आई तेज आंधी के कारण एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना लगते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचते ही बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला।

मां- बेटी की मौके पर ही मौत

इस घटना की पुष्टि एक अधिकारी ने की है। घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले में तेज आंधी आई थी। इस तेज आंधी के दौरान एक घर की छत गिर गई। घर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घटी। इस घटना में एक मां और उसकी नौ महीने की बेटी समेत 3 अन्य लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना लगते ही स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

जांच के दौरान गई 3 लोगों की जान

एसएचओ सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि छत गिरने से परिवार के 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोगों को रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल में भर्ती करायागया, जहां तीनों ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की दीवार रुखसार के घर की छत पर गिर गई, जिससे रुखसार की छत भी गिर गई और हादसा हो गया। पुलिस इस घटना की जांच में लगी है।


Advertisement