Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • फरार अतीक की पत्नी शाइस्ता का कौन दे रहा है साथ, पता लगाने में जुटी STF

फरार अतीक की पत्नी शाइस्ता का कौन दे रहा है साथ, पता लगाने में जुटी STF

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मदद कौन कर रहा है। यूपी एसटीएफ की टीम अब ये पता लगाने में जुट गई है। एसटीएफ की टीम फरार शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी को पकड़ने के लिए कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बढ़ाई जायेगी […]

Advertisement
  • April 24, 2023 7:09 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मदद कौन कर रहा है। यूपी एसटीएफ की टीम अब ये पता लगाने में जुट गई है। एसटीएफ की टीम फरार शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी को पकड़ने के लिए कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

बढ़ाई जायेगी ईनाम राशि

वहीं दूसरी तरफ अब शाइस्ता पर ईनाम राशि बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। बता दें कि शाइस्ता परवीन पर ईनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख करने की तैयारी हो रही है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी नामजद आरोपी है।

अब तक बसपा का हिस्सा है शाइस्ता

वहीं बसपा ने शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रसड़ा विधानसभा से विधायक उमा शंकर सिंह ने रविवार को शाइस्ता को लेकर कहा कि उन्हें बसपा से नहीं निकाला गया है। वो अभी भी पार्टी का हिस्सा है। शाइस्ता जब तक आरोपी नहीं साबित हो जाती तब तक बसपा में रहेंगी, अगर दोष सिद्ध हो जाता है तो फिर उन्हें पार्टी से तुरंत निकाल दिया जाएगा।


Advertisement