Friday, September 20, 2024

भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में शामिल शूटर्स पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले दोनों शूटरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी। वहीं घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विजय यादव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर रखा है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक देशी पिस्टल.32 बोर, चार जिंदा कारतूस .32 बोर, 4 मोबाइल और 2 स्कॉर्पियों भी बरामद हुई है।

दिन दहाड़े हुई थी हत्या

बता दें कि 7 मार्च की सुबह बोधापुर गांव के रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो वर्तमान समय में भाजपा के जिला महामंत्री थे। ज्ञात बदमाशों ने गुरुवार सुबह प्रमोद यादव को उनके घर के बाहर गोली मार दी। उन्हें तीन गोलियां मारकर वो वहां से फरार हो गए। प्रमोद यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पिता की भी हो चुकी हत्या

प्रमोद यादव बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। 2012 में भाजपा की टिकट से मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1980 में उनके पिता राजबली यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो जनसंघ के सदस्य थे। जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे। एक बार पैदल आ रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Latest news
Related news