Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Sanjeev Jeeva Murder: हमले में लड़की की हालत गंभीर, शरीर के आरपार हुई थी गोली

Sanjeev Jeeva Murder: हमले में लड़की की हालत गंभीर, शरीर के आरपार हुई थी गोली

लखनऊ। मुख़्तार अंसारी के शार्प शूटर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हमलावर वकील की पोशाक में कोर्ट परिसर में घुसे थे। इस घटना में एक बच्ची और महिला को भी गोली लगी है। जहां लड़की की हालत गंभीर बताई जा […]

Advertisement
  • June 7, 2023 12:29 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। मुख़्तार अंसारी के शार्प शूटर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हमलावर वकील की पोशाक में कोर्ट परिसर में घुसे थे। इस घटना में एक बच्ची और महिला को भी गोली लगी है। जहां लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की को बलरामपुर अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गोली लड़की के शरीर के आर-पार हो गई थी।

जौनपुर का था हमलवार

वहीं संजीव जीवा को मारने वाले अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी का नाम विजय यादव बताया गया है। संजीव जीवा को गोली मारने वाला शूटर विजय यादव जौनपुर का रहने वाला है। उसकी पहचान जौनपुर निवासी श्यामा यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विजय यादव ने ही संजीव जीवा को कोर्ट परिसर में गोलियों से भून डाला था।


Advertisement