Sunday, September 22, 2024

RaeBareli: पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर डॉक्टर ने दी अपनी जान

लखनऊ। यूपी के रायबरेली में एक डॉक्टर ने दो बच्चों और पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या कर ली है। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि उक्त डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार था। उसने पहले पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।

जानिए मामला

बताया जा रहा है कि घटना रविवार की है। इसके बाद से डॉक्टर और उसके परिवार को इलाके में नहीं देखा गया था। जब दो दिनों तक डॉक्टर अस्पताल में नहीं आया तो उसके साथी घर पहुंचे तो उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी हुई। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

नशीली दवा का किया प्रयोग

रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। पुलिस का कहना है कि पहले बच्चों को नशीली दवा देकर बेहोश किया गया और इसके बाद मौत के घाट उतार दिया। फिर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को भी मार डाला।

डिप्रेशन का शिकार था डॉक्टर

मामले के बारे में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि डॉक्टर आंखों का स्पेशलिस्ट था। वह डिप्रेशन से जूझ रहा था। अपने बच्चों को मारने के बाद उसने हाथ की नसे काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो फांसी लगाकर जान दे दी।

Latest news
Related news