Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • प्रयागराज: माफिया अतीक की बहन को कोर्ट से झटका, सरेंडर याचिका खारिज

प्रयागराज: माफिया अतीक की बहन को कोर्ट से झटका, सरेंडर याचिका खारिज

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से आयशा नूरी को झटका लगा है। दरअसल उसकी सरेंडर एप्लिकेशन कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। बता दें कि पिछली तारीखों पर वकील के न आने के […]

Advertisement
  • June 5, 2023 12:26 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से आयशा नूरी को झटका लगा है। दरअसल उसकी सरेंडर एप्लिकेशन कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। बता दें कि पिछली तारीखों पर वकील के न आने के कारण सरेंडर याचिका खारिज कर दी गई है। आयशा नूरी प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में साजिशकर्ता है। इस हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही वह फरार है।

पुलिस ने लगाए थे ये आरोप

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की जांच के दौरान आयशा नूरी का नाम सामने आया था। बमबाज गुड्डू मुस्लिम मेरठ में आयशा नूरी के घर पर ही रुका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आयशा नूरी पर बमबाज गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने का आरोप लगाया। इसके अलावा आयशा ने गुड्डू मुस्लिम को भागने के लिए आर्थिक मदद भी की थी। वहीं पुलिस आयशा नूरी के पति डॉक्टर अख़लाक़ को पहले ही जेल भेज चुकी है।


Advertisement