Friday, September 20, 2024

मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफशां के खिलाफ पुलिस ने जारी की लुकआउट नोटिस

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशां के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। माफिया की पत्नी अफशां अंसारी पर माफिया के जेल जाने के बाद उसका साम्राज्य चलाने का आरोप है। उसके खिलाफ पुलिस ने अब लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। गाज़ीपुर के SP ओमवीर सिंह ने जानकारी दी है कि अफशां अंसारी 2 मामलों में वांछित हैं। उनके ऊपर 50,000 रुपए का ईनाम है। वो थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं। पुलिस की पहली कोशिश उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की रहेगी। बता दें कि गाजिपुर पुलिस मुख्तार गैंगों के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर जब्त कर रही है।

Latest news
Related news