लखनऊ। ब्रह्म दत्त द्विवेदी हत्याकांड में आरोपी संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाश संजीव जीवा के ऊपर लखनऊ सिविल कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि हमले में एक बच्ची को भी गोली लगी है। हमलवार वकील की ड्रेस में कोर्ट आये थे। […]
लखनऊ। ब्रह्म दत्त द्विवेदी हत्याकांड में आरोपी संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाश संजीव जीवा के ऊपर लखनऊ सिविल कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि हमले में एक बच्ची को भी गोली लगी है। हमलवार वकील की ड्रेस में कोर्ट आये थे। बता दें कि संजीव जीवा माफिया मुख़्तार अंसारी का करीबी है। वहीं संजीव जीवा को मारने वाले अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी का नाम विजय यादव बताया गया है।
बता दें कि संजीव जीवा को गोली मारने वाला शूटर विजय यादव जौनपुर का रहने वाला है। उसकी पहचान जौनपुर निवासी श्यामा यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विजय यादव ने ही संजीव जीवा को कोर्ट परिसर में गोलियों से भून डाला था।
कुख्यात अपराधी संजीव जीवा बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में नामजद आरोपी है। जबकि भाजपा नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या मामले में जेल की सजा काट रहा था। नब्बे के दशक में उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर उससे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी का शार्प शूटर रह चुका है।