Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Mainpuri Murder: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन समेत 6 रिश्तेदारों को फरसे से काटा, विचलित कर रही तस्वीरें

Mainpuri Murder: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन समेत 6 रिश्तेदारों को फरसे से काटा, विचलित कर रही तस्वीरें

लखनऊ। यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया। दरअसल एक शख्स ने परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। आरोपी ने पांच लोगों को फरसे से काट दिया। मरने वालों में दो भाई, भाई की पत्नी, दोस्त और […]

Advertisement
  • June 24, 2023 7:41 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया। दरअसल एक शख्स ने परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। आरोपी ने पांच लोगों को फरसे से काट दिया। मरने वालों में दो भाई, भाई की पत्नी, दोस्त और जीजा का नाम शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

सामूहिक हत्याकांड की यह घटना थाना किशनी के गोकुलपुर अरसारा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशनी ने पुलिस फ़ोर्स के साथ गांव में डेरा जमा दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

सोते समय सबको काट डाला

पुलिस का कहना है कि सुभाष यादव के 28 वर्षीय बेटे शिववीर यादव ने परिवार के पांच लोगों की फरसा से काटकर मार डाला। आरोपी शिववीर यादव ने सोनू यादव (21 वर्ष), सोनी (20 वर्ष), भुल्लन यादव (25 वर्ष), बहनोई सौरभ (23 वर्ष), दोस्त दीपक (20 वर्ष) की सोते समय फरसा से हमला कर हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला

इसके अलावा उसने अपनी पत्नी डोली (24 वर्ष) और मामी सुषमा (35 वर्ष) को घायल कर दिया है। इसके बाद तमंचे से गोली मारकर खुद हत्या कर ली। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही शिववीर यादव के भाई की बारात वापस आई थी। घर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी की अपने परिजनों और दोस्त से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।


Advertisement