Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • लखनऊ: बंद कमरे में पकड़ी गई विदेशी लड़कियां, सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: बंद कमरे में पकड़ी गई विदेशी लड़कियां, सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में एक फ्लैट से 3 विदेशी लड़कियां पकड़ी गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। अपार्टमेंट में रहने वालों ने फ्लैट के अंदर सेक्स स्कैंडल चलने का शक जाहिर किया है। फ़िलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके ले गई है। उनसे थाने में पूछताछ की जा […]

Advertisement
  • September 19, 2023 10:33 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में एक फ्लैट से 3 विदेशी लड़कियां पकड़ी गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। अपार्टमेंट में रहने वालों ने फ्लैट के अंदर सेक्स स्कैंडल चलने का शक जाहिर किया है। फ़िलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके ले गई है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ अपार्टमेंट में रह रहे अन्य लोगों से जब उनके बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में भनक तक नहीं थी। उनका कहना है कि यह सब कबसे चल रहा है इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है।

जानिए मामला

पूरा मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अलखनंदा एनक्लेव अपार्टमेंट का है। अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 104 में सेक्स स्कैंडल चल रहा था। अपार्टमेंट में रहने वालों के मुताबिक इसका खुलासा तब हुआ जब फ्लैट नंबर 102 के बाहर किसी व्यक्ति ने नशे की हालत में गाली-गलौज की और इसके बाद उनके फ्लैट के अंदर बेड पर जाकर सो गया। जब सोसायटी वालों ने यह देखा तो उन्होंने फ्लैट नंबर 104 का दरवाजा खटखटाया।

लोगों ने फ्लैट में क्या देखा

लोगों के मुताबिक फ्लैट नंबर 104 में जब देखा गया तो वहां पर 3 विदेशी महिलाएं रह रही थीं और वो संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दीं। जब उनसे सवाल किया गया तो उन्हें हिंदी नहीं आती थी। जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़कियों को गिरफ्तार किया गया।


Advertisement