Monday, September 23, 2024

जानिए कौन है हाजी इकबाल कुरैशी? पूर्व बसपा एमएलसी की 7 करोड़ की कोठी कुर्क

लखनऊ। खनन माफिया हाजी इकबाल की आज संपत्ति कुर्क कर ली गई है। सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल की गोमती नगर इलाके की 7 करोड़ की आलीशान कोठी कुर्क कर ली है। प्रशासन द्वारा उसकी 506 करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा सहारनपुर में 200 करोड़ और नोएडा में भी संपत्ति कुर्क हुई है।

इन मामले में मुक़दमे दर्ज

बता दें कि खनन माफिया हाजी इकबाल बसपा से विधान परिषद सदस्य रह चुका है। उसके ऊपर अवैध खनन, लोगों की संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा करने, डकैती, दुष्कर्म, जानलेवा हमले, बंधक बनाने जैसे कई गंभीर धाराओं में 45 मुकदमे दर्ज हैं।

चारों बेटे जेल में

हाजी इकबाल के 4 बेटे और भाई इस वक़्त जेल में बंद है। उसके बेटे अब्दुल वाजिद, जावेद मोहम्मद अफजाल ,अलीशान और उसका भाई एवं पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली भी नामजद अभियुक्त हैं। इन सबके ऊपर भी कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हाजी इकबाल लंबे से फरार है। उसके ऊपर 1 लाख का ईनाम घोषित है।

Latest news
Related news