लखनऊ। IIT कानपुर में साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट पर काम करने वाली 25 साल की महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर धोखाधड़ी और शोषण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती […]
लखनऊ। IIT कानपुर में साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट पर काम करने वाली 25 साल की महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर धोखाधड़ी और शोषण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की।
फिर शादी का झूठा वादा कर उसे अपने परिवार से मिलवाया। जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे अपने फ्लैट बुलाया। जबरन शराब पिलाई और दोस्तों के सामने नाचने को कहा। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहाहै कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया। जब शादी की बात आई, तो उसे अपमानित करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट की और धमकी देने लगा। पीड़िता ने पहले आईआईटी प्रशासन से शिकायत की, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई न होने पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
आखिरकार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा। IIT प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह मामला आईआईटी कानपुर में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी घटना है। इससे पहले, एक रिसर्च स्कॉलर ने भी शादी के नाम पर यौन शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
आईआईटी कानपुर के प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि वह समुदाय के सभी सदस्यों के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस तरह के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उनकी निष्पक्षता से जांच की जाए।