Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • देवरिया घटना को लेकर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ब्राह्मण के आरोपियों को फांसी की मांग

देवरिया घटना को लेकर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ब्राह्मण के आरोपियों को फांसी की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इसी बीच इस घटना को लेकर लखनऊ के […]

Advertisement
  • October 3, 2023 12:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इसी बीच इस घटना को लेकर लखनऊ के हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की तरफ से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया गया। जिसमें ब्राह्मण के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद देने की मांग हुई।

अब तक 16 लोग गिरफ्तार

बता दें कि आज सीएम योगी ने इस हत्याकांड में घायल हुए बच्चे से BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने घायल बच्चे का हालचाल लिया और बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों से इलाज की पूरी प्रक्रिया मालूम की और बेहतर ढंग से ख्याल रखने को कहा। मालूम हो कि देवरिया मामले में अब तक 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 1 फावड़ा, 1 लोहे की रॉड और 3 डंडे बरामद हुए है।


Advertisement