Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 सदस्य गिरफ्तार,180 मार्कशीट बरामद

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 सदस्य गिरफ्तार,180 मार्कशीट बरामद

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग को धर दबोचा है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा देश भर के कई राज्यों की 180 मार्क्स शीट उनके पास से बरामद हुई है। ये […]

Advertisement
  • October 2, 2023 12:27 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बुलंदशहर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग को धर दबोचा है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा देश भर के कई राज्यों की 180 मार्क्स शीट उनके पास से बरामद हुई है।

ये राज्य निशाने पर

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गैंग दफ्तर खोलकर फर्जी मार्कशीट बनाने का काम करते थे। इनके पास से कलर प्रिंटर, फ़र्ज़ी मार्कशीट, दो लैपटॉप, स्केनर और 16 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार जालसाजों की निशानदेही पर यूपी, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेश हैं। इनके पास से इन सभी राज्यों के बोर्ड्स की 180 मार्कशीट बरामद हुई है।

फर्जी शिक्षा वेबसाइट का करते थे संचालन

इन जालसाजों के पास से पुलिस को निजी विश्विद्यालयों की तकनीकी और गैर तकनीकी कोर्सेस की मार्कशीट भी मिली है। साथ ही फर्जी मार्कशीट डिस्पेच कोरियर की 400 से अधिक पर्चियां बरामद हुई है। इतना ही नहीं ये लोग शिक्षा से जुड़ी फर्जी वेबसाइट का संचालन भी करते थे। बुलंदशहर के अनूपशहर के पुलिस ने इनके सारे कारनामों का पर्दाफाश कर दिया।


Advertisement