लखनऊ। यूपी के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये बीजेपी पर हमला किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक […]
लखनऊ। यूपी के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये बीजेपी पर हमला किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक बच्ची के साथ गैंगरेप और मृत शरीर के साथ हुई बर्बरता रूह कंपा देने वाली है।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा गैंगरेप और हत्या का ऐसा अमानवीय कृत्य यह बताता है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की क्या हालत है। ये है “बेटी बचाओ” की हकीकत? बता दें कि गौर थाना क्षेत्र के एक गांव 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम अपने घर से सब्जी लाने के लिए बाजार गई थी। काफी देर होने के बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन खोज में जुट गए। कछिया -बिरूऊपुर मार्ग पर एक मकान के पीछे स्कूल था, जिसके पास बच्ची की लाश मिली।
पुलिस ने इस मामले में बुधवार को कथित बीजेपी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह को रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। कुंदन सिंह पर बच्ची के साथ हैवानियत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि कुंदन सिंह ने अपने घर की दूसरी मंजिल में किशोरी के साथ पहले रेप किया और फिर उसे मार दिया। इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मृतक लड़की की साइकिल अब तक घटना स्थल के पास पड़ी हुई है। जिस साइकिल से बाजार से सब्जी लेकर वह लौट रही थी वो झोला भी उसमें टंगा हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ कर रखा है।