Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Deoria Murder: देवरिया घटना पर बोले अखिलेश यादव, CM के दुःख जताने से जान नहीं आयेगी वापस

Deoria Murder: देवरिया घटना पर बोले अखिलेश यादव, CM के दुःख जताने से जान नहीं आयेगी वापस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से आज यानी 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन […]

Advertisement
  • October 2, 2023 11:09 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से आज यानी 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और घटना की छानबीन की जा रही है। इस मामले में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टी योगी सरकार पर हमलावर है।

शासन की विफलता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।

जानिए मामला

दरअसल फतेहपुर के लेड़हां टोले के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोमवार सुबह दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। झगड़ें के दौरान लाठी-डंडों, बंदूक और अन्य हथियारों से लैस लोगों ने सत्य प्रकाश के परिवार पर हमला बोल दिया। मृतकों में ज्यादा सत्य प्रकाश के परिवार वाले ही शामिल है। साथ ही इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की भी मौत हो गई।

एक पक्ष के 5 लोगों की हुई मौत

घटना को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव में आपसी रंजिश में विवाद शुरू हुआ। इस विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, जहां पर 5 लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश लग रहा है, हालांकि छानबीन चल रही है।


Advertisement