Friday, September 20, 2024

देवरिया कांड: प्रेम यादव की हत्या में 5 पर FIR, मारे गये नाबालिगों को भी नहीं बख्शा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इस हत्या मामले में अब मृतक प्रेमचंद यादव के चचेरे भाई ने केस कराया है।

पांचों मृतकों पर केस दर्ज

बता दें कि मृतक प्रेम चंद यादव के चचेरे भाई अनिरुद्ध यादव की तहरीर पर FIR दर्ज की गई हैं। जिसमें उन्होंने मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिवार को आरोपी बनाया है। दर्ज FIR में मृतक सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण दुबे, सलोनी दुबे, नंदिनी, गांधी को आरोपी बनाया गया है। इन 5 मृतकों के खिलाफ प्रेम चंद यादव के हत्या के आरोप में रुद्रपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

अब तक 16 लोग गिरफ्तार

सीएम योगी ने मंगलवार को इस हत्याकांड में घायल हुए बच्चे से BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने घायल बच्चे का हालचाल लिया और बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों से इलाज की पूरी प्रक्रिया मालूम की और बेहतर ढंग से ख्याल रखने को कहा। मालूम हो कि देवरिया मामले में अब तक 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 1 फावड़ा, 1 लोहे की रॉड और 3 डंडे बरामद हुए है।

Latest news
Related news