Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • BA की छात्रा को बीच बाजार मारी गोली, कॉलेज से पेपर देकर जा रही थी घर, सपा ने उठाए योगी पर सवाल

BA की छात्रा को बीच बाजार मारी गोली, कॉलेज से पेपर देकर जा रही थी घर, सपा ने उठाए योगी पर सवाल

लखनऊ। यूपी के जालौन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 21 वर्षीय छात्रा परीक्षा देकर वापस लौट रही थी, तभी अपराधियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। जानिए पूरा […]

Advertisement
  • April 17, 2023 8:50 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के जालौन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 21 वर्षीय छात्रा परीक्षा देकर वापस लौट रही थी, तभी अपराधियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानिए पूरा मामला

लड़की की पहचान 21 वर्षीय रोशनी सिंह के रूप में हुई है। मृतक छात्रा ऐधा गांव की मान सिंह अहिरवार की पुत्री है। वह एट के राम लखन महाविद्यालय में पेपर देकर अपने गांव ऐधा वापस पैदल जा रही थी। तभी एट के कोटरा रोड बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं लड़की के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सपा ने साधा निशाना

घटना को लेकर सपा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी में दिनदहाड़े एक और हत्या हुई है। जालौन के एट में छात्रा की सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, अपराधियों के हौसले बुलंद है। फेक एनकाउंटर वाली सरकार असली अपराधियों पर लगाम कब कसेगी।


Advertisement