लखनऊ। माफिया अतीक अहमद को मरे हुए कितने दिन बीत चुके हैं लेकिन इसके बाद भी वह किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब अतीक अपने गुर्गे शेरा की वजह से चर्चा में आया है। माफिया के गुर्गे शेरा की कार में बैठे इंग्लिश रिवाल्वर के साथ तस्वीरें सामने आई है। […]
लखनऊ। माफिया अतीक अहमद को मरे हुए कितने दिन बीत चुके हैं लेकिन इसके बाद भी वह किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब अतीक अपने गुर्गे शेरा की वजह से चर्चा में आया है। माफिया के गुर्गे शेरा की कार में बैठे इंग्लिश रिवाल्वर के साथ तस्वीरें सामने आई है।
वहीं तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि शेरा के खिलाफ लूट, रंगदारी, धमकी और बमबाजी के कई केस दर्ज है। शेरा ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दिया था। सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस माफिया अतीक के गुर्गे शेरा को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र ले गई थी।
2 दिन पहले शेरा जीशान गद्दी को धमकाते हुए नजर आ रहा था। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा। पुलिस इस ऑडियो क्लिप की भी जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में अतीक अहमद के गुर्गे फरहान ने जेल से प्रापर्टी डीलर मोहम्मद अशरफ सिद्धीकी को फोनकर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित ने धूमनगंज थाने में फरहान समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।