Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • गैंगस्टर मामले में अफजाल को मिली 4 साली की जेल, जायेगी सांसदी

गैंगस्टर मामले में अफजाल को मिली 4 साली की जेल, जायेगी सांसदी

लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मामले में गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया है। उसे चार साल की सजा सुनाई है। 2 साल से ज्यादा की सजा होने की वजह से अफजाल अंसारी की सांसदी जाना तय है। हिरासत में लिया गया अफजाल अंसारी सजा […]

Advertisement
  • April 29, 2023 10:28 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मामले में गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया है। उसे चार साल की सजा सुनाई है। 2 साल से ज्यादा की सजा होने की वजह से अफजाल अंसारी की सांसदी जाना तय है।

हिरासत में लिया गया अफजाल अंसारी

सजा का ऐलान होते ही अफजाल अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे गाजीपुर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि अफजाल अंसारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मनोज सिन्हा को हराया था। मनोज सिन्हा वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल है।

15 साल बाद आया फैसला

साल 2005 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड को लेकर मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसका फैसला 15 साल बाद आया है।

दर्ज हैं 61 मामले

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ 61 केस दर्ज हैं। जबकि उसके भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी को अभी सिर्फ 3 मामलों में सजा सुनाई गई है। जबकि 17 मामले अभी विचारधीन हैं।


Advertisement