Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • फरार शाइस्ता की मदद करने वाले 20 लोग चिन्हित, पैनी नजर रख रही STF

फरार शाइस्ता की मदद करने वाले 20 लोग चिन्हित, पैनी नजर रख रही STF

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फरार शाइस्ता 7 वकीलों की मदद ले रही है। शाइस्ता की मदद करने वाले 20 लोग चिन्हित किए गए हैं। ये लोग अतीक की पत्नी को संरक्षण और आर्थिक मदद […]

Advertisement
  • April 26, 2023 6:16 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फरार शाइस्ता 7 वकीलों की मदद ले रही है। शाइस्ता की मदद करने वाले 20 लोग चिन्हित किए गए हैं। ये लोग अतीक की पत्नी को संरक्षण और आर्थिक मदद पहुंचा रहे थे। आपको बता दें कि इन 20 लोगों में मोहम्मद मुस्लिम का नाम भी शामिल है। शाइस्ता के मददगारों पर यूपी एसटीएफ की पैनी नजर है। सुधांशु त्रिपाठी, नफीस, इरशाद, अरशद जैसे कई नाम सामने आ रहे है।

अतीक की संपत्ति पर शाइस्ता की नजर

एसटीएफ और यूपी पुलिस को एक बड़ी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के मरने के बाद से उसकी फरार पत्नी शाइस्ता परवीन उसके नाम पर दर्ज संपत्ति और कंपनियों को लगातार अपने कब्ज़े में ले रही है।

कौन कर रहा शाइस्ता की मदद

दरअसल एसटीएफ और यूपी पुलिस को अतीक के हरियाणा, दिल्ली और मुंबई की कंपनियों के बारे में पता चला है। इन कंपनियों के चार्टेड अकाउंटेंट शाइस्ता परवीन को मदद पहुंचा रहे है। उनके सहयोग से फरार होने के बाद भी शाइस्ता अतीक के संपत्तियों को अपने नाम पर करवा रही है।

बढ़ाई जायेगी ईनाम राशि

बता दें कि एसटीएफ की टीम फरार शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी को पकड़ने के लिए कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अब शाइस्ता पर ईनाम राशि बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। बता दें कि शाइस्ता परवीन पर ईनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख करने की तैयारी हो रही है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी नामजद आरोपी है।


Advertisement