Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • मुख्तार अंसारी: पत्नी अफशा अंसारी के जरिए बेनामी संपत्तियों की डील करता था माफिया, जांच में मिला सबूत

मुख्तार अंसारी: पत्नी अफशा अंसारी के जरिए बेनामी संपत्तियों की डील करता था माफिया, जांच में मिला सबूत

लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी से बीते दिनों आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति को लेकर करीब 8 घंटों तक पूछताछ की है। मुख्‍तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की जांच के ल‍िए आयकर विभाग की तरफ से कुछ महीने पहले ऑपरेशन पैंथर शुरु क‍िया गया था। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी […]

Advertisement
  • July 22, 2023 10:41 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी से बीते दिनों आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति को लेकर करीब 8 घंटों तक पूछताछ की है। मुख्‍तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की जांच के ल‍िए आयकर विभाग की तरफ से कुछ महीने पहले ऑपरेशन पैंथर शुरु क‍िया गया था। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की 23 बेनामी संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। इनकम टैक्स विभाग ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी को भी नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं आई।

पत्नी से नहीं है कोई संपर्क

इस मामले में जब मुख़्तार से पूछा गया तो उसने कहा कि वह वर्षों से जेल में बंद है तो उसे ऐसे में अपनी पत्नी के बारे में कुछ नहीं पता है। लंबे समय से पत्नी से वह में संपर्क नहीं है। वहीं इस जांच में आयकर विभाग को मुख़्तार की पत्नी अफशा अंसारी के शामिल होने के भी सबूत मिले है।

डील करती थी पत्नी अफ़सा

बताया जा रहा है कि माफिया मुख़्तार अफशा अंसारी के जरिए बेनामी संपत्तियों की डील करता था। लखनऊ, गाजीपुर समेत कई जिलों में में माफिया मुख़्तार की 23 बेनामी संपत्तियों पर जब इनकम टैक्स की जांच हुई तो खुलासा हुआ कि इसमें उसकी पत्नी अफशा अंसारी भी शामिल है।


Advertisement