लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में अराजक तत्वों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम बराल में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा 4 मंदिरों की मूर्तियां खंडित की गई हैं। वहीं मूर्तियां खंडित होने से लोगों में भारी रोष है। बदमाशों ने 4 मंदिरों को निशाना बनाकर 12 से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और अज्ञात बदमाशों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही हैं।
इस वजह से दिया घटना को अंजाम
मौके पर पहुंचकर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और PAC मौजूद है। सभी मंदिरों को सील कर दिया गया है और पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गई है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से प्रशासन ने शांत रहने की अपील की है। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया गया है। बताया जा रहा है कि माहौल बिगाड़ने के इरादे से अराजक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
100 साल पहले ही बना था मंदिर
एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मूर्तियां खंडित थी जिसके बाद हंगामा हो गया। जिन मंदिरों में मौजूद प्रतिमाओं को तोड़ा गया है वो आज़ादी से पूर्व ही बानी थी। फॉरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों का पता लगाएगी। फ़िलहाल मंदिरों को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है।