Advertisement
  • होम
  • व्यापार
  • भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, जानें इनकी कमाई

भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, जानें इनकी कमाई

लखनऊ। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस अपने 4 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। वह अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी भारत आए हैं। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका जोरदार स्वागत किया। अक्षरधाम जाएंगे उपराष्ट्रपति […]

Advertisement
JD Vance net worth
  • April 21, 2025 1:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

लखनऊ। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस अपने 4 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। वह अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी भारत आए हैं। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अक्षरधाम जाएंगे उपराष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात के भोजन का आयोजन करेंगे। इससे पहले वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। इसके अतिरिक्त उनका आगरा और जयपुर जाने का भी कार्यक्रम तय है। 40 साल के जे डी वेंस अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र में उपराष्ट्रपति हैं। आइए जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ…

उपराष्ट्रपति की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक वेंस की नेटवर्थ लगभग एक करोड़ डॉलर यानी करीब 85,37,75,000 रुपये है। इसमें से लगभग 40 लाख डॉलर की कमाई वह रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट से करते हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में उन्हें सालाना तनख्वाह 235,100 डॉलर मिलती होगी। इससे पहले वह सिनसिनाटी से सीनेटर रह चुके हैं। इसके लिए उन्हें साल में 174,000 डॉलर की सैलरी मिलती थी। इस तरह सीनेटर से उपराष्ट्रपति बनने पर उनकी सैलरी में 35 फीसदी की वृद्धि हुई है।

किताब की 20 लाख प्रतियां बेची

साधारण परिवार से आने वाले वेंस ने 2023 के अपने सीनेट फाइनेंशियल डिस्क्लोजर में बताया था कि उन्हें अपनी आत्मकथा से लगभग 55,000 डॉलर की रॉयल्टी मिली जो 2022 में 121,000 डॉलर थी। जुलाई 2024 तक उनकी किताब की लगभग 20 लाख प्रतियां बिक चुकी थीं। अगस्त 2014 में वेंस और उनकी पत्नी उषा ने वॉशिंगटन डीसी में 590,000 डॉलर में एक मकान खरीदा था। इसके लिए उन्होंने लगभग 600,000 डॉलर का लोन लिया था।

हजारों डॉलर की सेविंग्स

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक जे डी वेंस ने 2023 के फाइनेंशियल डिस्क्लोजर में अपने निवेश की वैल्यू 600,000 डॉलर से ज्यादा बताई थी। उनके पास हजारों डॉलर की सेविंग्स हैं और उन्होंने म्यूचुअल फंड्स में लाखों डॉलर का निवेश किया है। साथ ही उनके पास 100,000 से 250,000 डॉलर तक की क्रिप्टोकरेंसी भी है।


Advertisement