Advertisement
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पाकिस्तान के बलूच आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, यात्रियों को बनाया बंधक

पाकिस्तान के बलूच आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, यात्रियों को बनाया बंधक

लखनऊ। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलूच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन के हाईजैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। सैन्य कारवाई ना हो BLA ने चेतावनी दी है कि अगर […]

Advertisement
Army hijacks train
  • March 11, 2025 11:06 am IST, Updated 17 hours ago

लखनऊ। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलूच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन के हाईजैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

सैन्य कारवाई ना हो

BLA ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य कारवाई की गई तो वो सभी यात्रियों को मार डालेंगे। खबर है कि अभी तक छह सैनायकर्मी मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान मीडिया अनुसार, ट्रेन में 450 यात्री सवार थे।

ये लोग बनें बंधक

बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव-ड्यूडी कर्मी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। BLA ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन में मौजूद सैनिकों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने की कोशिश की तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान, BLA के आतंकियों ने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है।

नए हमले का ऐलान

जानकारी के अनुशार, BLA की फिदायीन यूनिट, मजीद ब्रिगेड इस मिशन को लीड कर रही है। कुछ दिनों पहले बलूच समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नए हमले का ऐलान किया था। बलूच प्रतिरोध समूह ने हाल ही में सिंधी अलगाववादी समूहों के साथ युद्ध अभ्यास खत्म किया है। बलूच राजी अजाओई संगर या BRAS की एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें एक निर्णायक युद्ध रणनीति का ऐलान किया गया था।


Advertisement