लखनऊ। आगरा के गढ़ी रामी में होने वाले क्षत्रिय समान स्वाभिमान सम्मेलन ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। राणा सांगा की जयंती पर दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा है। इसके लिए समाज से जुड़े लगभग 10 संगठनों ने इकट्ठा […]
लखनऊ। आगरा के गढ़ी रामी में होने वाले क्षत्रिय समान स्वाभिमान सम्मेलन ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। राणा सांगा की जयंती पर दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा है। इसके लिए समाज से जुड़े लगभग 10 संगठनों ने इकट्ठा होने की अपील की है। पुलिस की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए भीड़ को काबू करने की तैयारी है। वहीं रामजीलाल सुमन के घर पर भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जो गहराता जा रहा है। इसी बयान के विरोध में जनसभा की रैली निकाली जा रही है। इससे पहले करणी सेना ने 26 मार्च को रामजी लाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की गई थी। इस प्रदर्शन में कई लोग जख्मी हो गए थे। घायल लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
घटना के संबंध में 27 मार्च को आगरा के हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में 2 केस दर्ज कर लिए गए थे। करणी सेना ने अब चेतावनी दी है कि अगर आज शाम 5 बजे तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सांसद सुमन के घर की ओर कूच करेंगे। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने साफ कहा कि इस बार आंदोलन निर्णायक होगा। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने प्रशासन से साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अगलाकदम वे खुद उठाएंगे। करणी सेना की प्रमुख मांगें कुछ इस तरह हैं:
सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता की समाप्ति हो।
सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
करणी सेना कार्यकर्ता पर दर्ज केस वापस लिया जाए।
सांसद और उनके बेटे की संपत्तियों की जांच की जाए।
रामजीलाल सुमन को पार्टी से बर्खास्त किया जाए।